Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। किसी सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाज़ी करना हानिकारक हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है और संतान पक्ष से भी धोखे की आशंका है। उधार दिया धन फंस सकता है।

वृष राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। कोई पारिवारिक विवाद वाणी की तीव्रता से उभर सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें और किए गए वादों को समय पर पूरा करें।

मिथुन राशि के जातकों को आज उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और घर-बाहर का संतुलन बनाए रखना होगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे, लेकिन पार्टनरशिप में धोखे की संभावना है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बना रहेगा।

कर्क राशि के जातकों को आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। टेंशन की स्थिति में परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना ज़रूरी है। खानपान का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। यात्रा में वाहन की खराबी से खर्च बढ़ सकता है।

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आय बढ़ाने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी और सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी, लेकिन बिजनेस डील अंतिम समय में रुक सकती है। गुप्त बातों को उजागर होने से बचाएं।

कन्या राशि के लिए दिन तरक्की और शुभ समाचारों से भरा रहेगा। रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। संतान को नए कोर्स में दाखिला दिलाने का योग है। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा और सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर महिला मित्रों से सावधानी रखें।

तुला राशि वालों के लिए भी दिन तरक्की वाला है। शुभ समाचार मिल सकते हैं और बिजनेस में योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। संतान से जुड़े मामलों में निर्णय लेंगे, लेकिन बढ़ते खर्च मानसिक तनाव ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों के साथ व्यवहार में संतुलन ज़रूरी है।

वृश्चिक राशि के लिए दिन सामान्य है। दिखावे में पड़कर कोई गलती हो सकती है। अजनबी लोगों से दूरी बनाए रखें और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक व्यापार में भाइयों से सलाह लें और कार्यक्षेत्र में अफवाहों से बचें।

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आय में वृद्धि लाने वाला है। व्यवसायिक यात्राएं हो सकती हैं और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में संवाद होगा। विवादों से बचें और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान और जनसमर्थन मिलेगा।

मकर राशि के लिए दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा, लेकिन नौकरी में कठिनाइयां रह सकती हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफल होंगे। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी। घर की सफाई और रख-रखाव में मन लगेगा। यात्रा के दौरान नई जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कुंभ राशि के लिए दिन करियर में प्रगति का रहेगा। कई शुभ समाचार मिल सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सेवा में समय देंगे और रुका हुआ व्यापारिक कार्य पूरा हो सकता है। घर में शांति बनाए रखें। संतान की संगति को लेकर चिंता हो सकती है।

मीन राशि वालों को आज सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। विवेक से लिए गए फैसले लाभदायक रहेंगे। अत्यधिक लाभ की चाह में बड़ा निवेश न करें। धैर्य और साहस से काम लें। पारिवारिक मामले बाहरी व्यक्ति से साझा न करें और जीवनसाथी को आहत न करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post