Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से असंतुष्ट रह सकते हैं। साझेदारी में व्यवसाय करने की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।

वृष राशि: आज का दिन प्रसन्नता लाएगा, लेकिन शत्रुओं से सावधान रहें। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। पेंडिंग काम पूरे करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कदम उठाएंगे। मां से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। खर्चों को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मिथुन राशि: आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। राजनीति में लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तेज गति से काम होंगे। कानूनी मामलों को समय रहते निपटाएं। परिवार के साथ समय बिताएंगे। व्यवसाय पर नजर रखें, वरना धोखा मिल सकता है। लंबी यात्रा का योग बन सकता है।

कर्क राशि: जोखिम से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। कार्यों में लापरवाही न करें। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। समय का सदुपयोग करें, पढ़ाई पर ध्यान दें। पुराना लेनदेन निपट सकता है।

सिंह राशि: दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। अत्यधिक खर्च परेशानी बढ़ा सकता है। पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे, पर पेट का ध्यान रखें। बच्चे कुछ मांग सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप से बचें। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम आ सकता है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बितेगा।

कन्या राशि: रुके हुए काम पूरे होंगे। नया व्यवसाय शुरू हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। पुरानी यादें ताजा होंगी। अविवाहितों के जीवन में नया मेहमान आ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की परेशानियां दूर होंगी।

तुला राशि: दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सराहना मिलेगी। परिवार के साथ घूमने की योजना बनेगी। पारिवारिक मामलों में लापरवाही न करें। कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रेमी जनों को सोच-समझकर बोलना चाहिए।

वृश्चिक राशि: दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मेहमान का आगमन संभव है। खर्चे बढ़ सकते हैं। अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें। किसी के बहकावे में न आएं। प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर निर्णय लेना होगा।

धनु राशि: दिन लाभदायक रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में सहयोग बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा। धन को लेकर बजट बना लें।

मकर राशि: दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मौसमी बीमारी से सावधान रहें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। पुरानी गलती के कारण डांट सुननी पड़ सकती है। नए विरोधी बन सकते हैं।

कुंभ राशि: आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। बिजनेस में कई काम एक साथ आने से भ्रम हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें। नई नौकरी मिलने की संभावना है। घर-बाहर के कामों में संतुलन रखें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें।

मीन राशि: सेहत पर ध्यान दें, पुरानी बीमारी उभर सकती है। व्यापार में तनाव रह सकता है। किसी काम को लेकर संशय है तो उस पर ध्यान दें। क्रोध से बचें। संतान सफलता दिलाएगी। नए काम की योजना बन सकती है, वरिष्ठों से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post