वृष राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी योजनाओं में निवेश से पहले सोच विचार करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आय के स्रोतों पर ध्यान देंगे, पर वाहन सावधानी से चलाएं।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभ सूचना और लक्ष्यों की पूर्ति का रहेगा। किस्मत पर न छोड़कर मेहनत करें। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है, पर माताजी की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है।
कर्क राशि के जातकों में सहयोग की भावना रहेगी। आत्मविश्वास से काम लें और आलस्य न करें। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत पाएंगे, लेकिन पुरानी गलती से सीखना जरूरी होगा।
सिंह राशि के लिए दिन सकारात्मक परिणामों से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी समय पर पूरी होगी। संपत्ति विवादों में कानूनी दांवपेंच संभव हैं। खोई हुई वस्तु मिल सकती है और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।
कन्या राशि के लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आवेश में आकर निवेश न करें। बजट बनाकर चलना फायदेमंद होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और दान-पुण्य में भागीदारी रहेगी। उच्च शिक्षा के मार्ग खुल सकते हैं।
तुला राशि के लिए दिन अनुकूल है। कला और कौशल से तरक्की संभव है, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें और किसी बात से मन व्यथित रह सकता है। परिवार में नौकरी को लेकर कोई बाहर जा सकता है।
वृश्चिक राशि वालों का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा और आय-व्यय में संतुलन जरूरी होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा और व्यापार में शुभ समाचार मिल सकता है। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें।
धनु राशि वालों को आज सेहत पर ध्यान देना होगा। आलस्य से काम में बाधा आ सकती है। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। नई कोशिशें सफल होंगी, पर माताजी किसी बात से नाराज हो सकती हैं। पुरानी गलतियों से सीख लें।
मकर राशि के लिए दिन मिश्रित रहेगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है। भाई-बहनों से तालमेल रहेगा लेकिन कोई नुकसान मन को परेशान कर सकता है। मांगकर वाहन न चलाएं। रिश्तों में मजबूती आएगी और कोई नया काम शुरू हो सकता है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की भरा रहेगा। विद्यार्थियों को बदलाव के मौके मिलेंगे। नौकरी तलाश रहे युवाओं को अच्छा अवसर मिल सकता है। संतान से खुशी मिलेगी। गैरजरूरी मामलों में बोलने से बचें।
मीन राशि वालों को व्यापार में सतर्क रहना होगा। बहस से दूरी बनाए रखें और पारिवारिक मामलों में संयम से काम लें। नई नौकरी के प्रयास सफल हो सकते हैं। सरकारी कामों में नियमों का पालन जरूरी होगा और विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी।