वृष राशि के जातकों को आज आलस्य त्यागकर कार्यों में जुटना होगा, वरना जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। धार्मिक कार्यों में जाने की योजना बन सकती है। माताजी किसी बात पर नाराज हो सकती हैं। संतान के परीक्षा परिणाम आ सकते हैं और एक साथ कई काम आने से मन विचलित रहेगा।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन सावधानी बरतने वाला है। किसी संपत्ति सौदे में कागजी कार्रवाई पर पूरा ध्यान दें। भाई-बहनों से धन संबंधी मदद मिल सकती है, लेकिन पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि के लोगों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धन उधार देने से बचें। विद्यार्थियों की समस्याएं दूर होंगी, लेकिन कोई काम अधूरा रह सकता है। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी, पर बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे।
सिंह राशि के जातक आज परोपकार में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। किसी कठिन काम में भाई-बहनों की मदद मिल सकती है। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है, जिससे वैवाहिक जीवन प्रभावित होगा। धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में लगेगा और माताजी से कोई बात सोच-समझकर कहनी होगी।
कन्या राशि वालों को आज लेन-देन के मामलों में सतर्क रहना चाहिए। लोन आसानी से मिल सकता है, लेकिन किसी अनजान से व्यापारिक डील परेशानी दे सकती है। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम आ सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहेंगे।
तुला राशि के लिए आज सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का दिन है। किसी रुकी हुई योजना को गति मिलेगी। पुरानी गलती पर पछतावा हो सकता है और जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेने की योजना बनेगी। घर में कोई पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की और प्रसन्नता से भरा रहेगा। पिताजी से किए वादे को पूरा करने का समय है। पुरानी समस्याएं मिल-बैठकर हल हो सकती हैं। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे और घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
धनु राशि के जातकों को आज कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए। किसी पुराने निर्णय पर पछतावा हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। नए वाहन की खरीदारी संभव है। पारिवारिक सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। दूसरों पर निर्भरता से बचें।
मकर राशि के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कामों को लेकर टेंशन कम होगी। रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, लेकिन पार्टनरशिप में समस्या आ सकती है। पिताजी की कोई बात चुभ सकती है। पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि वालों के लिए आज व्यस्तता भरा दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पिताजी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर निवेश की योजना बनेगी। जमीन-जायदाद का विवाद आपके पक्ष में आ सकता है।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। काम की अधिकता से मन परेशान रहेगा। व्यापार में नुकसान संभव है और खर्च करने की आदत तनाव दे सकती है। संतान की फरमाइश पर नया वाहन लिया जा सकता है। व्यापारिक मामलों में बड़े लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।