MP News: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पुत्र गगन वर्मा का निधन

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के पुत्र गगन वर्मा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। 48 वर्षीय गगन वर्मा बीते 20 वर्षों से व्हीलचेयर पर थे, जब एक सड़क दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई थी। वे पिछले तीन महीने से बीमार चल रहे थे और इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

गगन के निधन से न केवल वर्मा परिवार, बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर फैल गई है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 3 बजे उनके निवास 122 पलसीकर कॉलोनी से रीजनल पार्क मुक्तिधाम, पिपलियापाला में किया जाएगा।

गगन वर्मा को 20 साल पहले एक सड़क हादसे ने शारीरिक रूप से सीमित कर दिया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। व्हीलचेयर पर रहते हुए भी वे परिवार के बेहद प्रिय और प्रेरणादायी सदस्य बने रहे।

पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी। बॉम्बे अस्पताल में उनका इलाज जारी था, लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई थी। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post