दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पोखरा (नेपाल) में 4 से 6 मई 2025 तक आयोजित इंटरनेशनल साउथ एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जबलपुर जिले में पदस्थ महिला आरक्षक रंजना शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट थ्रो तीनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया।
इस गौरवशाली उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने रंजना शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि, "आपने जबलपुर पुलिस ही नहीं, पूरे मध्यप्रदेश पुलिस बल और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। आपकी मेहनत, लगन और समर्पण प्रशंसनीय है। हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी आप इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगी।"
Tags
jabalpur