MP Breaking News: मप्र कांग्रेस में नई नियुक्तियां, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए कई अहम नियुक्तियाँ की हैं। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे को पार्टी का संगठन उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को प्रशासनिक कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह को चुनाव प्रबंधन विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। चुनाव प्रबंधन विभाग का अध्यक्ष पद गौरव रघुवंशी को सौंपा गया है।

इस विभाग में सदस्य के रूप में शैलेन्द्र पटेल, गौरकी बैरागी, मृणाल पंत एवं मयंक तेनगुरिया को शामिल किया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post