दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना पनागर पुलिस को आज बड़ेरिया मेट्रो अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि देव जानकी बाई पटैल (उम्र 80 वर्ष), निवासी ग्राम गरचपा थाना खितौला, को ग्राम मुड़िया मोड़ थाना पनागर में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान, रात लगभग 11:10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jabalpur News: सड़क दुर्घटना में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
byEditor In Chief
-
0
