Astrology: आज का राशिफल


 🐏 मेष (Aries)


आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे, जबकि नौकरीपेशा लोग सतर्क रहें क्योंकि विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी और कई समस्याएं खुद-ब-खुद हल होंगी। कोई मित्र निवेश की योजना लेकर आ सकता है। पुरानी गलती से सबक ज़रूर लें।

🔺 शुभ रंग: लाल



🐂 वृषभ (Taurus)


स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, खासकर मौसम की वजह से। धैर्य बनाए रखें और बिजनेस में जल्दबाज़ी से बचें। लेन-देन में लिखित प्रमाण ज़रूरी है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

🔺 शुभ रंग: काला



👬 मिथुन (Gemini)


व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। नया कार्य शुरू करने की सोच बन सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति संभव है। प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकता है। भाग्य साथ देगा, पर धैर्य रखना होगा।

🔺 शुभ रंग: नीला



🦀 कर्क (Cancer)


सोच-समझकर कदम उठाएं। साझेदारी में कोई काम न करें। बच्चों के साथ समय बितेगा। इन्वेस्टमेंट से पहले सोचें, जल्दबाज़ी न करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। वाहन खरीदने की संभावना है।

🔺 शुभ रंग: हरा



🦁 सिंह (Leo)


आज आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। लोगों की मदद करके अच्छा महसूस होगा। किसी खास व्यक्ति का आगमन होगा। पिताजी के सहयोग से कोई रुका हुआ काम बनेगा। अजनबियों से पैसों के लेन-देन से बचें।

🔺 शुभ रंग: बैंगनी



🌾 कन्या (Virgo)


दिन सफलता और उन्नति से भरपूर रहेगा। खानपान का आनंद लेंगे। पुरानी गलती उजागर हो सकती है, सावधान रहें। इनकम अच्छी रहेगी। कार्य पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है।

🔺 शुभ रंग: नीला



⚖️ तुला (Libra)


आज मन में असमंजस रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। भाई-बहनों से मेलजोल अच्छा रहेगा। किसी वरिष्ठ से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। जल्दबाज़ी से निर्णय न लें। संतान की संगति पर नजर रखें।

🔺 शुभ रंग: लाल



🦂 वृश्चिक (Scorpio)


दिन खुशियों से भरा रहेगा। संतान की उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल बनेगा। नए घर की योजना शुरू हो सकती है। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। यात्रा में थोड़ी अड़चन आ सकती है।

🔺 शुभ रंग: सफेद



🏹 धनु (Sagittarius)


आज काम को लेकर नई योजनाएं बनेंगी। पारिवारिक तनाव बातचीत से हल होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आय बढ़ाने पर ध्यान देंगे, लेकिन गलत तरीके से धन कमाने से बचें।

🔺 शुभ रंग: काला



🐐 मकर (Capricorn)


मिश्रित परिणाम मिलेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने की ज़रूरत है। आपकी सामाजिक छवि मजबूत होगी।

🔺 शुभ रंग: हरा



🏺 कुंभ (Aquarius)


नए संपर्क लाभ देंगे। विवेक से लिया गया निर्णय आपको नई पहचान दिलाएगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। पिताजी से व्यावसायिक सलाह मिल सकती है।

🔺 शुभ रंग: बादामी



🐟 मीन (Pisces)


नवाचार का दिन है। नए विचार मन में आएंगे। व्यापार में बदलाव करने का सही समय है। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच की सराहना होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

🔺 शुभ रंग: नीला


Post a Comment

Previous Post Next Post