Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: आज आप किसी से वादा करते समय पूरी समझदारी बरतें। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार मिलने के योग हैं। संतान से सुख मिलेगा और इनकम के नए स्रोतों पर ध्यान देंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहें। यात्रा की योजना सफल रहेगी, लेकिन कीमती सामान की सुरक्षा जरूरी है। शौक से जुड़ी खरीदारी कर सकते हैं।

वृष राशि: दिन खुशियों से भरा रहेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में गोपनीयता बनाए रखें। पिताजी से बातचीत से समाधान मिल सकता है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। नया घर खरीदने के योग बन रहे हैं। शुभ रंग: पीला।

मिथुन राशि: दिन सकारात्मक रहेगा। कामों में धैर्य रखें और बिजनेस योजनाओं पर अनुभवी लोगों से सलाह लें। पड़ोसियों को अनचाही सलाह न दें। यात्रा की इच्छा पूरी हो सकती है। मित्रों से बात सोच-समझकर करें, कोई शत्रु षड्यंत्र रच सकता है। शुभ रंग: हरा।

कर्क राशि: कानूनी मामलों में सतर्क रहें। निवेश सोच-समझकर करें और नौकरी के कामों में लापरवाही न बरतें। किसी पुराने अनुभव से सबक लेना जरूरी है। संशय की स्थिति में काम टाल दें। परिवार में विवाह प्रस्ताव पर सहमति मिल सकती है। शुभ रंग: नारंगी।

सिंह राशि: आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। पुराने विवाद सुलझेंगे और लोन स्वीकृत हो सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। लेनदेन के मामलों में समाधान मिलेगा। मन चंचल रहेगा। शुभ रंग: सफेद।

कन्या राशि: नौकरीपेशा लोग सतर्क रहें। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं। विरोधियों की बातों में न आएं। मां की सेहत पर ध्यान दें। निवेश की कोई योजना सामने आ सकती है, निर्णय सोच-समझकर लें। शुभ रंग: हरा।

तुला राशि: सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। यात्रा से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। पानी वाली जगहों से सावधान रहें। जीवनशैली में सुधार होगा, लेकिन उधार लेने से बचें। राजनीति में सोच-समझकर निर्णय लें। शुभ रंग: पीला।

वृश्चिक राशि: लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है। मेहनत से ही काम पूरा होगा। दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में रुका हुआ धन मिल सकता है। विरोधी चुगली कर सकते हैं, सतर्क रहें। शुभ रंग: हरा।

धनु राशि: दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। संतान को नई गतिविधि से जोड़ सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। कुछ कार्य अड़चनें पैदा कर सकते हैं, पिताजी की सलाह कारगर होगी। शुभ रंग: नारंगी।

मकर राशि: वाणी पर संयम रखें। विवाद की स्थिति में धैर्य जरूरी है। किसी पारिवारिक सदस्य से निराशा मिल सकती है। घर के रिनोवेशन की योजना बनेगी। व्यवसाय में नुकसान टल सकता है, सतर्क रहें और अनजान लोगों से दूरी रखें। शुभ रंग: सफेद।

कुंभ राशि: दिन खुशियों से भरा रहेगा। लगातार शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक समय सुखद रहेगा, पुरानी बातें ताजा होंगी। अनबन खत्म होगी। कार्यों में लापरवाही न करें, वरना परेशानी होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लाभ देगा। शुभ रंग: लाल।

मीन राशि: काम को लेकर असमंजस रहेगा। बोलते समय सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में मित्र ही शत्रु बन सकते हैं। किसी सहयोगी की सलाह सोच-समझकर मानें। प्रेम जीवन में पुराना साथी लौट सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। शुभ रंग: बैंगनी।


Post a Comment

Previous Post Next Post