MP News: पुलिस महकमे में फेरबदल, जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे का तबादला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। प्रदेश में आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जबलपुर की एडिशनल एसपी सोनाली दुबे का तबादला कर उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। वहीं, डी. कल्याण चक्रवर्ती को छिंदवाड़ा रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है। चक्रवर्ती इससे पहले DIG SAF पद पर कार्यरत थे। 

तबादलों की इस सूची में दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों के नाम भी शामिल हैं। अमित तोलानी को राजगढ़ का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि आदित्य मिश्रा को बालाघाट जिले की कमान सौंपी गई है। आदित्य मिश्रा अब तक राजगढ़ के एसपी थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post