Jabalpur News: छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया से हमला, मामला दर्ज

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना पाटन क्षेत्र में दो सगे भाइयों के बीच ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटे भाई ने गुस्से में आकर लाठी से बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम बरही निवासी भूप सिंह लोधी (उम्र 45 वर्ष) ने थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती-किसानी करता है और उसका छोटा भाई रघुवीर सिंह लोधी भी उसी गांव में कुछ दूरी पर अपने परिवार के साथ रहता है। भूप सिंह के अनुसार, उसके घर के सामने गली के पार रेत रखी हुई है, जिस पर रघुवीर अक्सर अपना ट्रैक्टर खड़ा कर देता है।

मामला बीती रात लगभग 10:30 बजे का है जब भूप सिंह गली में खड़ा था और रघुवीर ट्रैक्टर लेकर आया। उसने हमेशा की तरह फिर से ट्रैक्टर रेत पर खड़ा कर दिया। भूप सिंह ने उसे मना किया, जिस पर रघुवीर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर रघुवीर ने लाठी से भूप सिंह के सिर पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी रघुवीर सिंह लोधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post