दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना विजयनगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 70 वर्षीय वृद्धा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजयनगर निवासी आशीष दुबे (उम्र 48 वर्ष) ने थाना विजयनगर में सूचना दी कि आज तड़के लगभग 3 से 4 बजे के बीच उषा तिवारी (उम्र 70 वर्ष), जो चमन कोल्ड स्टोरेज के पीछे रहती थीं, ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jabalpur News: विजयनगर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान
byEditor In Chief
-
0
