संयुक्त कार्रवाई में क्राइम ब्रांच, सिविल लाइन और गढ़ा थाना की टीम को मिली बड़ी सफलता
दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच, थाना सिविल लाइन और थाना गढ़ा की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 11.835 किलो गांजा जब्त करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 2 लाख 37 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर/अपराध) श्री आनंद कलादगी, एएसपी जोन-2 श्री समर वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी, नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री आशीष जैन और डीएसपी (अपराध) श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
