वृष राशि के जातकों को लाभ के साथ-साथ खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इन्वेस्टमेंट का विचार कर सकते हैं, लेकिन पारिवारिक तनाव से बचें। सरकारी काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि वालों को अफवाहों से दूर रहना होगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और कला-कौशल में निखार आएगा। माता-पिता की सेवा का ध्यान रखें और किसी बात पर बिना सोचे सहमति न दें।
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। दिखावे में धन खर्च होगा। घर या दुकान खरीदने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।
सिंह राशि के लिए दिन अनुकूल है लेकिन व्यावसायिक दबाव रह सकता है। नए कार्य में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। राजनीति से जुड़े लोग अपनी छवि को लेकर सजग रहें। विवादों से दूर रहना ही बेहतर होगा।
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं लेकिन मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत का ख्याल रखें और किसी परिजन से भावनात्मक मुलाकात संभव है।
तुला राशि के जातकों को पुराने कामों से लाभ मिलेगा। समय पर निर्णय लेने से गड़बड़ियों से बच सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी को नौकरी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि के लिए दिन प्रगति का संकेत दे रहा है। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। छात्रों को विषय परिवर्तन से पहले सलाह लेनी चाहिए।
धनु राशि के लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि का है। टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुरानी गलतियों से पर्दा उठ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की सलाह से परिस्थितियां संभलेंगी।
मकर राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। धन संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों से संबंध मधुर बने रहेंगे।
कुंभ राशि के लिए दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। तकनीकी मामलों में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। कार्यस्थल पर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मीन राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। शांत रहना आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।