Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में नीति और नियमों का ध्यान रखना अनिवार्य होगा, अन्यथा जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद संभव हैं। स्वास्थ्य थोड़ा डगमगा सकता है जिससे मन केंद्रित नहीं रहेगा। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है। दिन घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ आनंद करने का है।

वृष राशि: दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। हालांकि आपकी कोई बात मां को नाखुश कर सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। पुराने किसी गलती का खुलासा हो सकता है, जिससे मानसिक हलचल बढ़ेगी। धैर्य और साहस से काम लेना जरूरी है।

मिथुन राशि: आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार से कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। बड़ों का सम्मान करें और पिताजी से मिल रही सलाह को नजरअंदाज न करें। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी संबंधित बड़ी डील हो सकती है। विरोधियों की बातों में आकर निवेश से बचें। संतान को अच्छे संस्कार देने की कोशिश सफल होगी।

कर्क राशि: बड़ी उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और आप घर की समस्याओं को दूर करने की दिशा में कदम उठाएंगे। शुभ समाचारों की झड़ी लग सकती है। धन से जुड़ी समस्या थोड़ी परेशानी दे सकती है। कार्यों में गड़बड़ी से मन अशांत हो सकता है। गोपनीय बातें किसी से साझा न करें।

सिंह राशि: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे और कोई मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। सरकारी योजना में निवेश की योजना बन सकती है। ऑनलाइन कारोबारियों को लाभ मिलेगा। निजी जीवन में भी रौनक बनी रहेगी।

कन्या राशि: संपत्ति संबंधी लाभ के संकेत हैं। घर में किसी अतिथि का आगमन होगा। रुका हुआ सौदा पूरा हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है, वरना आर्थिक तंगी हो सकती है। कई काम एक साथ होने से तनाव संभव है।

तुला राशि: करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। सभी क्षेत्रों में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। खानपान का भरपूर आनंद उठाएंगे। प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत रहेगी। नौकरी बदलने की संभावनाएं हैं। जीवनसाथी से बहस हो सकती है, संभलकर रहें। समय प्रबंधन करना जरूरी होगा।

वृश्चिक राशि: सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। उधार देने से बचें। परिवार में कोई सदस्य सलाह मांग सकता है, सोच-समझकर मार्गदर्शन दें। पूजा-पाठ से घर का वातावरण सुखद रहेगा।

धनु राशि: भाग्य आपका साथ देगा। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान जिम्मेदारी निभाएगी। नए कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है।

मकर राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। काम में लापरवाही न करें। पारिवारिक समस्याएं दोबारा सिर उठा सकती हैं, जिनसे तनाव बढ़ सकता है।

कुंभ राशि: पार्टनरशिप में काम करना लाभकारी रहेगा। कानूनी मामलों में समाधान मिलेगा। मांगलिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक मामलों में दखल न दें। शिक्षा में मेहनत रंग लाएगी। माता-पिता का आशीर्वाद शुभ परिणाम देगा।

मीन राशि: प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। तरक्की का मार्ग खुलेगा लेकिन इसके साथ विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। मन में नकारात्मकता से बचें। व्यापार में अंधविश्वास या अंधभरोसे से बचें। पिता से नाराजगी संभव है। संतान की पढ़ाई को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post