दैनिक सांध्य बन्धु सिवनी। सावन माह में शिवभक्ति की यात्रा कर रहे कावड़ियों के एक समूह पर डंपर ने पीछे से भीषण टक्कर मार दी, जिससे दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बंडोल थाना क्षेत्र के चोर गरठिया गांव के पास नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार देर रात हुआ।
अविनाश पिता विजय पोहरे, उम्र 30 वर्ष
बंडूबन पिता पांढुराम बंड, पेशे से मजदूर
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के अकोला जिले के पातुर गांव से आए कावड़िए काशी (बनारस) से जल लेकर पैदल अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ एक ट्रैक्टर और फोरव्हीलर वाहन सुरक्षा के लिए साथ चल रहे थे। जब ये कावड़िए चोर गरठिया गांव के समीप हाईवे पर पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के आगे पैदल चल रहे दो कावड़िए डंपर की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।मृतकों की पहचान:
अविनाश पिता विजय पोहरे, उम्र 30 वर्ष
बंडूबन पिता पांढुराम बंड, पेशे से मजदूर
घायल श्रद्धालु:
-
विठ्ठल पिता देवदास मोरथ (32 वर्ष)
-
रंशूकेश पिता जगन्नाथ वानखेड़े (32 वर्ष)
-
रूपेश पिता लक्ष्मण सोनोने (30 वर्ष)
-
अभिषेक पिता मानसिंह कोहरे (26 वर्ष)
-
सचिन पिता राम ढगे (26 वर्ष)
-
सतीश पिता सुभाष तायड़े (34 वर्ष)
-
पुरुषोत्तम पिता काशीराम गिहरे (52 वर्ष)
-
कुलदीप पिता सुधाकर गाडगे (25 वर्ष)
-
गौतम पिता महेंद्र उकवे (31 वर्ष) सभी घायल महाराष्ट्र के पातुर जिला अकोला निवासी हैं।