वृष राशि : आलस्य त्यागें और नियमों के अनुसार काम करें। किसी के बहकावे में आकर जोखिम लेने से बचें। धैर्य बनाए रखें, कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। परिवार में धार्मिक आयोजन के संकेत हैं।
मिथुन राशि : कला और कौशल में निखार आएगा। भावनात्मक मामलों में स्थिति बेहतर रहेगी। बुद्धि से समस्याओं का समाधान मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध सुधारने की कोशिश करें। किसी से अनसोची बात कहने से बचें।
कर्क राशि : सहयोग की भावना बनी रहेगी लेकिन दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। संतान की शिक्षा को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कानूनी मामले के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें।
सिंह राशि : भाईचारा बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। कुछ नए लोगों से संपर्क बनेगा। आलस्य के कारण काम टल सकते हैं। विद्यार्थी विषय में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं दूर करने की कोशिश करें।
कन्या राशि : परिवार में आनंद और हलचल बनी रहेगी। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सिंगल लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं। माताजी से मतभेद हो सकता है, मनाने की कोशिश करें।
तुला राशि : नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होगी। नौकरी में नया काम ना मिलने से तनाव रह सकता है। मित्रों की संख्या बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि : धन के मामले अनुकूल रहेंगे लेकिन जल्दबाजी से बचें। पुराना मित्र मिल सकता है। पुरानी गलती से सबक मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कई काम एकसाथ हाथ में आ सकते हैं।
धनु राशि : मनोकामना पूर्ण होने के योग हैं। कला और कार्यक्षमता में सुधार आएगा। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और प्रमोशन की संभावना है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मकर राशि : बड़ा लक्ष्य निर्धारित करेंगे और करियर को लेकर अहम निर्णय ले सकते हैं। नियमों पर ध्यान देना जरूरी है। संतान से किया वादा निभाएं। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों की शुरुआत कर सकते हैं।
कुंभ राशि : आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा। आपको मनचाहा लाभ मिलेगा और प्रभाव बढ़ेगा। छोटी यात्रा के योग हैं। धार्मिक कार्यों से जुड़ सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ संभव है।
मीन राशि: काम का बोझ ज्यादा रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है। संयम से काम लें और वाणी पर नियंत्रण रखें। अनजान लोगों से मेलजोल सोच-समझकर बढ़ाएं।