वृष राशि के जातकों को आज आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में आय के स्रोत बढ़ेंगे और भाग्य का साथ मिलेगा। किसी शारीरिक समस्या की संभावना है, इसलिए सावधानी रखें। दिल से भला करने के बावजूद लोग इसे स्वार्थ समझ सकते हैं। वाहन उधार लेकर चलाने से बचें और अपनी टेंशन पिता से जरूर साझा करें।
मिथुन राशि वालों के लिए दिन विशेष फलदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को प्रभावित करेंगे। पारिवारिक मामलों में दूसरों पर निर्भर न रहें। नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। किसी अजनबी से लेनदेन या गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। किसी पुरानी गलती से सीख लें और प्रॉपर्टी विवाद को वरिष्ठों की राय से दूर करने की कोशिश करें।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी और बॉस खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पिता की सेहत पर ध्यान दें। भाई को दी गई जिम्मेदारी वह आसानी से पूरी करेगा। बिजनेस की समस्याएं दूर होंगी और विद्यार्थी नई सीखने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि के जातकों को आज योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत होगी। जीवनसाथी से रिश्तों की कड़वाहट दूर करने की कोशिश करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है और नए संबंध स्थापित होंगे।
कन्या राशि वालों के लिए दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत लोग सफलता पाएंगे। खास व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पुराना लेनदेन चुकता होगा और वाहन खरीदने के लिए लोन लेने का विचार साकार हो सकता है।
तुला राशि के जातकों का दिन आनंदमय रहेगा। परिवार संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे और सेवा कार्यों में हिस्सा लेंगे। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन बातचीत से हल हो जाएंगी। शेयर मार्केट से लाभ संभव है और संतान से शुभ समाचार मिलेगा। मां के साथ मन की बातें साझा करेंगे।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आय वृद्धि वाला रहेगा। कानूनी मामले में सफलता मिलेगी और नौकरी की तकनीकी समस्याएं दूर होंगी। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। किसी दूरस्थ परिजन की याद आएगी। सरकारी योजना में निवेश लाभकारी रहेगा। दूसरों की बातों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। विद्यार्थी मानसिक बोझ से मुक्त होंगे।
धनु राशि वालों के लिए दिन सुखमय रहेगा। माता-पिता काम को लेकर सलाह देंगे। बड़ों की बातों का पालन करेंगे। पिताजी कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। विलासिता की चीजों पर खर्च से बचें। कामों में बदलाव करने से नुकसान संभव है। अविवाहित जातकों के जीवन में रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
मकर राशि के जातकों के लिए दिन शुभ और मांगलिक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के मामलों को मिलकर निपटाना होगा। संतान के करियर की चिंता हो सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बिजनेस में लाभदायक रहेगा। अचानक धन लाभ होगा और आप अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। नौकरी में सहकर्मी मददगार रहेंगे। विद्यार्थी मानसिक दबाव से मुक्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। प्रेम जीवन में साथी से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।
मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। भगवान की भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी। किसी काम को लेकर चल रही टेंशन दूर होगी।