Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रह सकता है। बिजनेस से जुड़े किसी भी नए आइडिया को तुरंत आगे न बढ़ाएं और किसी अजनबी से लेनदेन करने से बचें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई स्कीम की जानकारी मिल सकती है, लेकिन धन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और पार्टनरशिप में किया गया काम आपके लिए लाभकारी रहेगा।

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो उसके मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है और पार्टी का आयोजन संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा क्योंकि विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में नई डील मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि के जातकों की निर्णय लेने की क्षमता आज बेहतर रहेगी। नौकरी में सजग रहकर काम करना जरूरी होगा और लापरवाही से बचें। आप नए काम शुरू करने की कोशिश करेंगे। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों की मनोकामना पूरी हो सकती है। घूमने-फिरने से लाभकारी जानकारी मिलेगी। मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

कर्क राशि के जातक आज मेहनत से काम करेंगे। किसी से उधार लेने या देने से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और नया काम शुरू करने पर सफलता मिलेगी। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना धोखा मिल सकता है। घर के नवीनीकरण का काम शुरू हो सकता है और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और ससुराल पक्ष से सम्मान प्राप्त होगा। यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थी बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्त होंगे।

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। मनोकामना पूर्ण होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। परोपकार में भाग लेंगे। परिवार की समस्याओं को बाहरी लोगों से साझा न करें, वरना वे उसका गलत फायदा उठा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी और सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। विरोधियों से सतर्क रहना होगा। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। पुरानी नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है।

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा की संभावना है। खोई हुई कोई मूल्यवान वस्तु वापस मिलने की संभावना है। बच्चे कुछ फरमाइशें रख सकते हैं। नौकरी में काम खुद करने होंगे, दूसरों पर निर्भरता नुकसान कर सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से बातचीत होगी। आत्मविश्वास बनाए रखें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें।

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। सोच-समझकर कार्य करें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा।

मकर राशि के जातकों को खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। दूसरों की कही बातों पर भरोसा न करें। बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार में बहस या कहासुनी हो सकती है। सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। जीवनसाथी से संतान के करियर को लेकर चर्चा होगी।

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की वाला रहेगा। नए संपर्क लाभ देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता पाएंगे।

मीन राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर ध्यान देना होगा। आय और व्यय में संतुलन रखें। वरिष्ठों की सलाह काम आएगी। बिजनेस में नए निर्णय लाभ देंगे। ननिहाल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। यदि किसी से उधार लिया था, तो उसे लौटाने की कोशिश करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post