वृषभ – दिन लाभकारी रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी और लेनदेन से जुड़ा तनाव भी कम होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा, लेकिन कोई राज उजागर होने से जीवनसाथी नाराज हो सकता है। ट्रांसफर की संभावना बन रही है।
मिथुन – जरूरी कामों पर ध्यान देने का दिन है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। परिवार में किया गया वादा पूरा करने का प्रयास करेंगे। धैर्य से काम लें।
कर्क – दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से करें। माताजी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में भ्रम की स्थिति साफ करनी होगी। नया घर या संपत्ति खरीद सकते हैं।
सिंह – दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अटके काम पूरे होने के योग हैं। आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देना होगा। संतान से किया वादा निभा सकते हैं।
कन्या – वाहन सावधानी से चलाएं। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। नौकरी में पसंदीदा कार्य मिलेगा लेकिन सतर्कता जरूरी है। किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। जीवनसाथी से मन की बात करें।
तुला – राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा। बॉस से तनाव संभव है। घर में मेहमान आ सकते हैं। मौसम की वजह से सेहत प्रभावित हो सकती है। इनकम की चिंता रहेगी, खर्चों पर लगाम लगाएं।
वृश्चिक – आज धन वृद्धि के योग हैं। घरेलू मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाएं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। भलाई का भाव रखें लेकिन लोगों की गलतफहमी से बचें। विरोधियों की बातों में न आएं।
धनु – आज सम्मान और सफलता का दिन है। पुरस्कार मिल सकता है। परिवार में संवाद और सहयोग रहेगा। कोई राजनीतिक मुलाकात संभव है। जल्दबाजी से गलती हो सकती है। पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है।
मकर – स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। साझेदारी से बचें। किसी दूर के रिश्तेदार से वाद-विवाद हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े नए संबंध बनेंगे जो भविष्य में सहायक होंगे।
कुंभ – दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में सावधानी बरतें। जिम्मेदारियों में वृद्धि संभव है। संतान गलत रास्ते पर जा सकती है, समय रहते रोकें। ट्रैवलिंग में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मीन – दिन ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी। भाइयों की मदद से निर्णय लेना लाभकारी होगा। रुके काम पूरे होंगे। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की योजना बन सकती है।