दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री बर्फानी सिक्योरिटी सर्विसेस का ठेका निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय दिनांक 30 जुलाई 2025 को पारित संकल्प क्रमांक-601 तथा स्वास्थ्य अधिकारी के पत्र क्रमांक-577 के आधार पर लिया गया। इसके तहत कंपनी के खिलाफ अनुबंध की कंडिका 25.2.2 के तहत आर्डर ऑफ टर्मिनेशन जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
श्री बर्फानी सिक्योरिटी सर्विसेस को जबलपुर नगर निगम के विभिन्न संभागों — क्रमांक 1, 2, 3, 4, 10, 14, 15 में सुरक्षा सेवाओं का कार्य सौंपा गया था। हालाँकि सेवा के दौरान शिकायतों, अनुबंध शर्तों के उल्लंघन एवं कर्तव्य में लापरवाही के चलते यह बड़ा निर्णय लिया गया है।
नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने मेयर-इन-काउंसिल से पारित प्रस्ताव को सदन बैठक की पूर्व प्रत्याशा में स्वीकृति प्रदान की। तत्पश्चात उन्होंने आगे की कार्रवाई हेतु संबंधित पत्र आयुक्त, नगर निगम जबलपुर को भेज दिया है।
श्री बर्फानी सिक्योरिटी सर्विसेस को संभाग क्रमांक 1, 2, 3, 4, 10, 14 और 15 में कोई भी सुरक्षा सेवा कार्य नहीं मिलेगा। नगर निगम अब नए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया आरंभ करेगा।
Tags
jabalpur