MP News: इंदौर में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। द्वारकापुरी इलाके में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। 60 फीट रोड स्थित दीपक ट्रेडर्स नामक दुकान में अचानक सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान का बोर्ड फट गया और सामान उड़कर बाहर तक आ गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना विनोद माखीजा के दो मंजिला मकान में बनी दुकान में हुई। यहां बंटी कसेरा की बर्तन दुकान है, जहां हादसे के वक्त रिफिलिंग की आशंका जताई जा रही है। धमाके से एक पड़ोसी और दुकानदार के परिजन भी घायल हो गए।

घायलों की हालत

दीपक माखीजा: सिर में मल्टीपल फ्रैक्चर, हालत गंभीर।

रोहित: धमाके के बाद दुकान से बाहर जा फेंका गया, कई चोटें आईं।

सुनील पाल (16): साफ-सफाई कर रहा था, धमाके के बाद कान सुन्न हो गए।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने दुकान से चार-पांच सिलेंडर जब्त किए हैं। पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है और जांच जारी है। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि हादसे की वजह रिफिलिंग थी या किसी तकनीकी गड़बड़ी से टंकी फटी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post