![]() |
फाइल फोटो |
सूत्रों के अनुसार विमान के टायर में कील जैसी नुकीली धातु घुसने की बात सामने आई है। इससे टायर अचानक पंचर हो गया। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन इस बात को दबाने में लगा है। घटना स्थल को तत्काल सील कर सभी लोगों को हटा दिया गया ताकि जानकारी बाहर न आए।
इंडिगो प्रबंधन ने घटना को टेक्निकल खराबी बताया है। विमान को सुधारने के लिए दिल्ली से विशेष तकनीकी टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। अनुमान है कि मरम्मत में करीब एक घंटा लगेगा, जिसके बाद शाम 5 बजे विमान मुंबई के लिए रवाना होगा। यात्रियों को सूचित किया गया है कि उड़ान में देरी होगी।
इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि टायर में कील जैसी धातु घुसी थी, तो वह रनवे या एप्रन क्षेत्र में कैसे पहुंची? क्या रनवे की नियमित जांच में चूक हुई है? इन सभी सवालों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।