♈ मेष राशि (Aries)
आज का दिन नए घर या वाहन की खरीदारी के लिए शुभ है। परिवार में पुरानी कलह समाप्त होगी और विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा बनेगा। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे और बड़े नेताओं से मिलने का अवसर भी मिलेगा। किसी पुराने साथी के लौटने से मन प्रसन्न रहेगा।
♉ वृष राशि (Taurus)
आज साहस और पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी-पेशा और रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी, लेकिन मन किसी बात से व्याकुल रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में लापरवाही न करें।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। शेयर बाज़ार या निवेश से लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कुछ नए शत्रु परेशानी खड़ी कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा और धन के नए स्रोत खुलेंगे।
♋ कर्क राशि (Cancer)
आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान की पढ़ाई से जुड़ी उलझनों को समझकर समाधान करना होगा। भाइयों के साथ बिज़नेस को लेकर बातचीत होगी। जीवनसाथी से कुछ भी न छुपाएँ। सामाजिक कार्यों में आपकी अलग पहचान बनेगी।
♌ सिंह राशि (Leo)
परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन खर्च बढ़ेंगे। सिरदर्द और आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन में रोमांस और गिफ्ट का आदान-प्रदान होगा। खर्चों में संयम रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
♍ कन्या राशि (Virgo)
आज आपकी इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। काम में नई खोज करेंगे और बाहर जाने की योजना बन सकती है। बाहर का खाना कम करें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद कामों को आसान बनाएगा।
♎ तुला राशि (Libra)
व्यापार में उन्नति होगी। पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत संभव है। घर में पार्टी या उत्सव का आयोजन होगा। जरूरत से ज्यादा दिखावे में खर्च न करें, वरना बाद में परेशानी होगी।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
भाग्य आपके साथ रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ नया काम शुरू कर सकते हैं। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। बॉस से संबंध सुधरेंगे और कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
निवेश सोच-समझकर करें। परिवार से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। अजनबियों पर भरोसा न करें। गुस्से पर काबू रखें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
♑ मकर राशि (Capricorn)
दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में बॉस से रिश्ते सुधरेंगे। नए काम में हाथ आजमा सकते हैं। प्रमोशन मिलने की संभावना है। अपने मन की बात मां से साझा करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रपोजल सफल हो सकता है।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
वाणी और व्यवहार में संयम रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। संपत्ति के मामले में भाई-बहनों से चर्चा होगी। एक साथ कई काम हाथ में लेने से व्यस्त रहेंगे। पुरानी गलतियों से सबक लें। राजनीति में सोच-समझकर कदम उठाएँ।
♓ मीन राशि (Pisces)
दिन शुभ रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता पाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाएँ शुरू होंगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
