Jabalpur News: पुरानी रंजिश में चाकू से हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना पनागर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी का मामला सामने आया है। छत्तरपुर निवासी रत्नेश साहू (39) ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह देवरी इमलई तिराहा में मेडिकल की दुकान चलाता है। बीती शाम करीब 4 बजे जब वह घर से दुकान जाने के लिए निकला और पठानी मोहल्ला रेलवे पुल के पास पहुँचा, तभी पानी भरे होने के कारण उसने अपनी गाड़ी रोकी। इसी दौरान छत्तरपुर निवासी दीपक यादव, जिससे उसका पुराना विवाद चल रहा है, वहां आ धमका। 

आरोपी ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज की और केस में राजीनामा करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर दीपक ने जान से मारने की नीयत से रत्नेश पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में पीछे हटने के बावजूद चाकू उसकी गर्दन में लग गया और गंभीर चोट आ गई। रत्नेश का चाचा का लड़का धनीराम मौके पर पहुंचा तो आरोपी धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक यादव के खिलाफ धारा 296, 232, 109 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post