Jabalpur News: शराब दुकान शिफ्टिंग का विरोध, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गोरखपुर क्षेत्र में एक कंपोजिट शराब दुकान को चौथी बार रातों-रात स्थानांतरित करने की कोशिश पर कांग्रेस और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं और शराब माफियाओं की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। इसको लेकर पूर्व विधायक तरुण भनोट और नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल कलेक्टर ऋषभ जैन को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दुकान को प्रस्तावित स्थान – आदि शंकराचार्य चौक – के पास शिफ्ट किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि इस इलाके में अनगढ़ महावीर मंदिर, हनुमान मंदिर, आकाश और पराग कोचिंग जैसे धार्मिक व शैक्षणिक संस्थान हैं। ऐसे में शराब दुकान खुलने से वातावरण खराब होगा और युवा पीढ़ी पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन और आपत्तियों को कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उचित निर्णय लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post