वृष राशि के जातकों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में नए साझेदार बनेंगे। कोई रुका काम पूरा होगा और मनपसंद उपहार जीवनसाथी को दे सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर विवाद से बचें।
मिथुन राशि के लोगों के लिए इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। खर्च बढ़ेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम या किसी नए मेहमान का आगमन संभव है। भविष्य के लिए निवेश योजना बन सकती है। यात्रा के समय सावधानी रखें।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किसी कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और माताजी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में पुरानी समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं। यात्रा का योग बन रहा है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा।
सिंह राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में प्रगति होगी। सेहत में सुधार आएगा। व्यापार में बड़ा और लाभदायक परिवर्तन संभव है।
कन्या राशि के जातकों को आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। जल्दबाजी से बचें। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भक्ति भाव बढ़ेगा और कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। प्रमोशन या नई संपत्ति खरीदने का योग है।
तुला राशि के लिए आज का दिन रुके हुए कामों को पूरा करने वाला रहेगा। किसी करीबी से मुलाकात होगी। ऑफिस में सहयोग मिलेगा और मनचाही इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक मामलों को बाहरी लोगों से साझा न करें। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा। नए प्रयोग सफलता देंगे। संतान से खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाहन खरीदने का योग है और लिए गए कर्ज को चुकाने की योजना बनेगी।
धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेस में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। पिताजी से किया वादा पूरा करें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है।
मकर राशि वालों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यापारिक कार्य पूरे होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जरूरतमंद की मदद करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई मनमुटाव हो सकता है। यात्रा में सावधानी रखें, दुर्घटना की संभावना है।
कुंभ राशि के जातकों की भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। जरूरतमंद की मदद करने से मन को शांति मिलेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिलेगी। मनचाहा काम मिलेगा, पर किसी बात पर विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति का बंटवारा संभव है।
मीन राशि के लिए आज का दिन सुविधाजनक रहेगा। वाणी से लोग प्रभावित होंगे। परिवार में विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी। भाई से प्रॉपर्टी विवाद से बचें। नया वाहन मिल सकता है। नए विचार और योजनाएं व्यापार को आगे बढ़ाएंगी। यात्रा में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी।
.jpg)