वृष राशि – दिन में उतार-चढ़ाव रहेगा। बिजनेस ठीक चलेगा लेकिन सावधानी जरूरी है। पार्टनरशिप करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। शेयर मार्केट से जुड़े लोग धन निवेश में सतर्क रहें। किसी दूर रह रहे रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। नवविवाहित दंपति के जीवन में खुशखबरी आने की संभावना है।
मिथुन राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है लेकिन मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में मतभेद संभव हैं, फिर भी संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है।
कर्क राशि – प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पिताजी से सलाह लेकर कार्य करना फायदेमंद रहेगा। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। राजनीति से जुड़े लोग जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। नया घर खरीदने का सपना साकार हो सकता है।
सिंह राशि – दिन सकारात्मक रहेगा। कोई परिजन मिलने आ सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे लेकिन सफल नहीं होंगे। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, डॉक्टर से परामर्श लें।
कन्या राशि – दिन भागदौड़ भरा रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। कोई विरोधी आज आपको परेशान कर सकता है, इसलिए अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। मानसिक तनाव संभव है।
तुला राशि – दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, रुका धन मिल सकता है। हर कार्य में सफलता की संभावना है। जीवनसाथी की कोई बात आपको खल सकती है, फिर भी प्रेम बनाए रखें।
वृश्चिक राशि – आज धैर्य और संयम से काम करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी। बिजनेस में नया आइडिया लाभदायक रहेगा। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी है।
धनु राशि – आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च बढ़ेगा। बाद में धन की कमी महसूस हो सकती है। पिताजी की कोई बात समस्या खड़ी कर सकती है। ऑफिस में बॉस से मतभेद संभव हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।
मकर राशि – दिन खास रहेगा। कार्यों से नई पहचान बनेगी। बिजनेस की पुरानी समस्या खत्म होगी। पार्टनरशिप में काम करने की योजना बन सकती है। पुरानी गलती से सीख लें। किसी सामाजिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं।
कुंभ राशि – दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करेंगे। नई नौकरी का अवसर मिल सकता है या कोई पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। माताजी से काम को लेकर सलाह लेना शुभ रहेगा। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है।
मीन राशि – स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। ऊंचाई वाले स्थानों से बचें। घर की सफाई या रंगाई-पुताई का कार्य करवा सकते हैं। किसी के मामले में दखल न दें और अफवाहों पर विश्वास न करें। घर में अतिथि का आगमन संभव है।