Astrology: आज का राशिफल


मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मान मिल सकता है और लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। सेहत को लेकर कुछ टेस्ट कराने की आवश्यकता पड़ सकती है। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं, जिसे पूरा करने में कठिनाई होगी। परिवार को समय देना जरूरी रहेगा। मेहनत से किया गया काम सफलता देगा और कोई मनोकामना पूर्ण होने से आप अत्यंत प्रसन्न रहेंगे।

वृष राशि: आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। जल्दबाजी में की गई गलती नुकसानदायक साबित हो सकती है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी भी कार्य में दूसरों पर निर्भर न रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन माताजी की तबीयत को लेकर चिंता रह सकती है। संतान की नौकरी या स्थान परिवर्तन की संभावना है। किसी कानूनी मसले पर पिताजी से राय लेना बेहतर रहेगा। भाई-बहनों से वाद-विवाद से बचें।

मिथुन राशि: किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। उधार लेने से बचें। सेहत में सुधार के लिए डॉक्टर की सलाह आवश्यक हो सकती है। ऑफिस में किसी सहयोगी की बात से मन खिन्न होगा। बिजनेस में तकनीकी रुकावटों के कारण तनाव संभव है।

कर्क राशि: आपका दिन प्रसन्नता और संतुलन से भरा रहेगा। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। किसी पारिवारिक सदस्य की तबीयत खराब होने से भागदौड़ रहेगी। खर्च अधिक होंगे। अनजान लोगों से जरूरी जानकारी साझा न करें, वरना नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि: व्यवसाय में सुधार के लिए नए बदलाव पर विचार करेंगे। किसी कानूनी मामले में राहत मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। संतान की सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।

कन्या राशि: आज का दिन सफलता और प्रगति लेकर आएगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुभ समाचार मिलने के योग हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें। विद्यार्थी एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटेंगे।

तुला राशि: आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। भाई-बहन आपकी मदद करेंगे और अच्छे सुझाव देंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। कोई कार्य बाधित होने से मन परेशान रहेगा, लेकिन उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि: दिन समझदारी से काम करने का है। दूसरों के कहने में आकर निर्णय न लें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। अविवाहित लोगों के लिए प्रेम संबंध बनने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा।

धनु राशि: उन्नति के अवसर मिलेंगे और आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। किसी बात को लेकर मन में संदेह रहेगा, तो उस कार्य में आगे न बढ़ें। पुराना लेनदेन समस्या बन सकता है। यात्रा के दौरान शुभ सूचना मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

मकर राशि: पार्टनरशिप में नया काम शुरू कर सकते हैं जो लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में सावधानी बरतें। मनोरंजन और मौज-मस्ती के अवसर मिलेंगे। सरकारी कार्य पूरे होंगे। दिखावे में धन बर्बाद करने से बचें और बचत पर ध्यान दें।

कुंभ राशि: ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। कार्यों में तत्पर रहेंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल न दें। लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग किसी विवाद से दूर रहें। बिजनेस में मशीनरी खराबी के कारण नुकसान की संभावना है।

मीन राशि: दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। मनमौजी रवैया और आलस्य से कार्य रुक सकते हैं। आपको दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ना होगा। जीवनशैली में सुधार आएगा। जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post