वृष राशि: आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती और परिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक मामलों को मिलकर सुलझाएं। घर-परिवार की समस्याएं दूर होंगी। किसी साथी के साथ नई योजनाओं पर चर्चा होगी। पार्टनरशिप सोच-समझकर करें। सिंगल लोगों की किसी से मुलाकात हो सकती है। रोजगार संबंधी परेशानियों में राहत मिलेगी।
मिथुन राशि: आज वाहनों के उपयोग में सावधानी रखें, अचानक खराबी से खर्च बढ़ सकता है। पिकनिक या बाहर जाने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शौक और खरीदारी में खर्च बढ़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, क्रोध को नियंत्रित करें।
कर्क राशि: आज पिता से किसी विषय को लेकर खटपट हो सकती है। घर में नया काम शुरू कर सकते हैं और इसके लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं। शारीरिक समस्याओं की अनदेखी न करें। पर्सनल लाइफ को बाहरी व्यक्ति से साझा न करें।
सिंह राशि: आज का दिन धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए अनुकूल है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार में किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में समस्याएं परेशान कर सकती हैं, लेकिन किसी काम में जल्दबाजी न करें। निर्णय क्षमता बेहतर रहेगी और मान-सम्मान में वृद्धि से मन खुश रहेगा।
कन्या राशि: आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, उन्हें नई जगह काम करने का अवसर मिलेगा। पुरानी गलती से सबक लें। जीवनसाथी को करियर में लाभ मिलेगा। सोच-समझकर निवेश करें, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाई-बहनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है।
तुला राशि: आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। बाहर जाने की योजना बन सकती है। विदेशों से व्यापार करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। कामों में योजना बनाकर चलें। खानपान पर ध्यान दें, नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करके निर्णय लें। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। बेवजह भागदौड़ से थकान होगी। संतान आपकी इच्छा के खिलाफ काम कर सकती है, जिससे रिश्ते प्रभावित होंगे। रुके हुए सरकारी काम पूरे होने की संभावना है।
धनु राशि: आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पुरानी गलती से सबक लें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र हो सकता है, अनजान लोगों से दूरी बनाएं। दूर रह रहे परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।
मकर राशि: आज मेहनत से काम करना होगा। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने काम से बॉस को खुश रखें, प्रमोशन की संभावना रहेगी। नए वाहन की खरीदारी अनुकूल रहेगी। किसी सदस्य की स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही न करें।
कुंभ राशि: आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी नए घर या योजना में इनकम के अनुसार ही कदम उठाएं। पारिवारिक मामलों को मिलकर सुलझाएं। टेंशन होने पर पिता से बात करें। संतान को जिम्मेदारी देने पर वह अच्छा प्रदर्शन करेगी।
मीन राशि: आज निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें। बॉस को बोलते समय सावधानी रखें। परिवार के साथ पिकनिक या बाहर जाने की योजना बन सकती है। बिजनेस में लाभ मिलेगा और घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
.jpg)