वृष राशि के जातक आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। संतान खुशी देगी और किसी परीक्षा का रिजल्ट आ सकता है। नौकरी या रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी से लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन पार्टनरशिप में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
मिथुन राशि वालों की निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। भाई-बहनों के साथ किसी पार्टी या कार्यक्रम की योजना बन सकती है। कानूनी मामला हल होगा, जिससे राहत मिलेगी। किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आपकी वाणी की मधुरता सम्मान दिलाएगी, लेकिन क्रोध की आदत से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है।
कर्क राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी और बिजनेस में सुधार दिखेगा। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। किसी दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है, लेकिन संयम बनाए रखें। आपने किसी जरूरतमंद की मदद की होगी, तो आज वह आपकी सहायता करेगा।
सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए आज मानसिक बोझ कम होने का दिन है। प्रॉपर्टी से जुड़ा लाभ मिलेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर राजनीतिक अवसर दिला सकती है। किसी बड़े नेता से मिलने का भी योग है।
कन्या राशि के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा, लेकिन किसी गलती को सुधारने में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम टालने की आदत परेशानी बढ़ाएगी। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिलेगा। भाई-बहनों की भावनाओं का सम्मान करें और यदि किसी की बात बुरी लगे तो बातचीत से हल निकालें।
तुला राशि के लोगों को आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी सहकर्मी के साथ महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने से बचें। काम को लेकर थोड़ा कड़ाई दिखानी होगी। छोटी गलती से साथी नाराज हो सकते हैं। घर के रिनोवेशन की प्लानिंग भी हो सकती है।
वृश्चिक राशि के लिए दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट मिलकर दूर कर सकेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कोई पुरानी समस्या फिर सामने आ सकती है। रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा। शेयर मार्केट और लॉटरी में निवेश करने वालों को फायदा मिलेगा।
धनु राशि वालों के लिए आज धन-धान्य में वृद्धि का दिन है। पिताजी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी के सुझाव पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। गलत खानपान से पेट की समस्या बढ़ सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशियां बढ़ेंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है।
मकर राशि के लोग आज परोपकार के कार्यों में आगे रहेंगे। आसपास के विवादों से दूर रहें। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपकी छवि निखरेगी। बच्चों के मनमौजी स्वभाव से परेशानी हो सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा।
कुंभ राशि वालों को नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। साइड इनकम की संभावना भी बनेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी से उधार वाहन न लें, क्योंकि खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है। किसी काम से अचानक यात्रा भी हो सकती है।
मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा न करें। जीवनसाथी से छोटी कहासुनी हो सकती है, संयम रखें। नौकरी में मिले कामों को समय पर पूरा करें। माता की सेहत को लेकर भागदौड़ बढ़ेगी। सहकर्मी से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
.jpg)