वृष राशि वालों के लिए बिजनेस में अच्छा दिन है। नए लोगों से मुलाकात लाभ देगी। जीवनसाथी को प्रमोशन मिल सकता है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है और किसी रिश्ते में आ रही रुकावट दूर होगी।
मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन समस्याओं वाला रहेगा। माता से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए उन्हें मनाने की कोशिश करें। पुराने काम टालने से बचें। स्वास्थ्य समस्या बढ़ सकती है। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन घूमने-फिरने में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
कर्क राशि के लोगों की मनोकामना पूरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। किसी गलती पर पछतावा हो सकता है, इसलिए लेनदेन के मामले बैठकर निपटाएं।
सिंह राशि के लोगों को एक के बाद एक खुशखबरियां मिलेंगी। परिवार से किया वादा पूरा करेंगे। नए काम में सोच-समझकर आगे बढ़ें। पार्टनरशिप में धोखा मिल सकता है। अटकी हुई डील के फाइनल होने और उधार लौटने से खुशी मिलेगी।
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से खटपट हो सकती है, लेकिन पुराने मित्र से मुलाकात होगी। नया प्रयास रंग लाएगा। भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे। पैतृक संपत्ति के विवाद खत्म होने की संभावना है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
तुला राशि के लोगों का खर्च बढ़ेगा, जिससे तनाव भी बढ़ सकता है। बिजनेस में किए बदलाव फायदेमंद रहेंगे। शेयर मार्केट से लाभ मिल सकता है। किसी अजनबी पर पूरा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। संतान की फरमाइश पर नया वाहन खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि के लोगों को सोच-समझकर कदम उठाना होगा। दूसरों के मामलों में दखल से बचें। निर्णय क्षमता अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सलाह आसानी से मिल जाएगी। आसपास के लोगों को पहचानकर आगे बढ़ें और किसी के बहकावे में आकर जोखिम ना लें।
धनु राशि के जातकों को आलस्य छोड़ना होगा। संतान को नौकरी मिलने से खुशी होगी और वह बाहर जा सकते हैं। पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से सलाह मिलेगी। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
मकर राशि के लोगों के लिए दिन मस्तीभरा रहेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग की योजना बन सकती है। परिवार के साथ पार्टी में शामिल होंगे। यदि किसी विवाद की स्थिति बने, तो चुप रहना बेहतर रहेगा। किसी फैसले पर पछतावा हो सकता है। मां कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं।
कुंभ राशि के जातकों का दिन धन-धान्य बढ़ाने वाला है। नया घर खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी। संतान से किए वादे को पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलेगा। पेट की समस्या परेशान कर सकती है।
मीन राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। छोड़ी हुई नौकरी से बुलावा आ सकता है। राजनीति में सावधानी से कदम रखें। मन की इच्छा पूरी होगी। परिवार में पूजा-पाठ से माहौल खुशनुमा रहेगा, और जीवनसाथी से सरप्राइज मिलेगा।
.jpg)