Politics News: नीतीश कल देंगे इस्तीफा, डिप्टी CM की रेस में सम्राट-रामकृपाल-मंगल पांडे

दैनिक सांध्य बन्धु पटना (एजेंसी)। बिहार में नई सरकार गठन की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। JDU ने सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नीतीश कुमार को दोबारा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद सोमवार को ही BJP विधायक दल की बैठक भी संभावित है।

17 नवंबर को नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

डिप्टी CM की रेस में तीन नाम सबसे आगे

नई सरकार में 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

डिप्टी CM पद के लिए BJP से सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव और मंगल पांडे का नाम सबसे आगे है।

वहीं LJP(R) भी एक डिप्टी CM पद की दावेदार मानी जा रही है, हालांकि अंतिम फैसला BJP करेगी।

मंत्रिमंडल का फॉर्मूला: JDU–BJP के बराबर मंत्री

सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में 30–32 मंत्री हो सकते हैं।

पार्टियों का संभावित हिस्सा:

JDU : 11 मंत्री

BJP : 11 मंत्री

LJP(R) : 3 मंत्री

HAM : 1 मंत्री

RLM (उपेंद्र कुशवाहा) : 1 मंत्री

विधानसभा के वर्तमान गणित के आधार पर बिहार में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं।

JDU में बड़े बदलाव की संभावना कम

पिछली सरकार में JDU के 13 मंत्री थे। इस बार 10 मंत्रियों को फिर से मौका मिल सकता है।

BJP में बड़े फेरबदल के संकेत

BJP कोटे से 19 मंत्री थे, लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर बदलाव की चर्चा है।

डिप्टी CM विजय सिन्हा को बदला जा सकता है

सम्राट चौधरी अभी भी रेस में बने हुए हैं

मंगल पांडे या रजनीश कुमार में से कोई डिप्टी CM बन सकता है

विजय सिन्हा को स्पीकर बनाया जा सकता है

LJP(R), HAM और RLM का बढ़ेगा कद

संभावित नए चेहरे:

संतोष मांझी (HAM)

स्नेहलता कुशवाहा (RLM)

राजू तिवारी (LJP-R)

संजय पासवान के नाम की भी चर्चा है।

BJP राजस्थान-मध्य प्रदेश मॉडल अपनाने की तैयारी में

सूत्रों के अनुसार BJP बिहार में भी पुराने और दिग्गज चेहरों की जगह नए लोगों को मौका दे सकती है।

MP और राजस्थान की तरह जातीय संतुलन भी अहम फैक्टर होगा।

नतीजों के बाद NDA का प्रबल प्रभाव

इस बार NDA को 202 सीटें मिली हैं:

BJP: 89

JDU: 85

LJP(R): 19

HAM: 5

RLM: 4

2020 की तुलना में JDU के नंबर दोगुने हुए हैं। इसलिए इस बार JDU का कद बढ़ना तय माना जा रहा है।

18 से 20 नवंबर के बीच नई सरकार की शपथ

17 नवंबर को अंतिम कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें विधानसभा भंग करने की सिफारिश भी शामिल हो सकती है।

इसके बाद नई सरकार 18–20 नवंबर के बीच शपथ ले सकती है।

LJP(R) और RLM खुलकर बोले—‘CM सिर्फ नीतीश ही होंगे’

चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा दोनों ने साफ कहा है कि अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post