Jabalpur News: 36 थाना की पुलिस ने की रातभर धरपकड़, लूट के इनामी 2 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले में अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को 36 थानों की पुलिस ने कांबिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने निगरानीशुदा बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों, जिलाबदर एवं ईनामी फरार आरोपियों की तलाश की। एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस बल ने सघन सर्चिंग की।

 कई वर्षों से फरार मामलों के 280 वारंट किए गए तामील

इस अभियान में पुलिस ने 2 फरार बदमाशों सहित 1 ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 116 गैर म्यादी वारिटयों एवं 92 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 72 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

रात 12 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। वाहन चालकों के नाम-पते दर्ज कर उनकी पहचान सत्यापित की गई। इस दौरान दो बदमाशों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने की निगरानी

कांबिंग गश्त की निगरानी एएसपी आयुष गुप्ता, एएसपी पल्लवी शुक्ला, एएसपी सूर्यकांत शर्मा, एएसपी अंजना तिवारी, और एएसपी जितेंद्र सिंह सहित डीएसपी/सीएसपी स्तर के अधिकारियों ने की। एसपी सम्पत उपाध्याय खुद वायरलेस सेट पर देर रात तक पुलिस की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करते रहे।

अभियान के दौरान 440 का पुलिस बल तैनात

कुल 8 राजपत्रित अधिकारी, 35 निरीक्षक, और 440 पुलिसकर्मियों की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान में भाग लिया। लार्डगंज, घमापुर, गोरखपुर और गोहलपुर थाना क्षेत्रों में विशेष फोकस रखा गया।

महिला अपराध और नशे के ठिकानों पर नजर

अभियान के दौरान महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों और नशे के चिन्हित ठिकानों पर सर्चिंग की गई। साथ ही, जिलाबदर अपराधियों के घरों पर पुलिस ने चैकिंग कर परिजनों से पूछताछ की।

एएसपी ने बल को ब्रीफ किया

गश्त शुरू होने से पहले एएसपी आयुष गुप्ता ने सभी अधिकारियों व बल को निर्देश दिए कि जनसामान्य को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अस्पताल जाने-आने वाले लोगों से सामान्य पूछताछ कर उन्हें तुरंत जाने दिया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post