Breaking News: राजस्थान की सांसद संजना जाटव को कांग्रेस ने बनाया राष्ट्रीय सचिव, मिला मध्य प्रदेश का प्रभार

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राजस्थान की भरतपुर संसदीय सीट से सांसद संजना जाटव को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश का सह प्रभार सौंपा गया है। 

संजना जाटव राजस्थान के भरतपुर जिले से आने वाली एक युवा और तेजतर्रार नेता हैं। वे कांग्रेस के अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाली पहली युवा महिला सांसदों में से एक हैं।

संजना ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भरतपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार को हराकर संसद पहुंचने में सफलता पाई थी।

राजनीति में आने से पहले वे छात्र राजनीति और महिला सशक्तिकरण अभियानों से जुड़ी रहीं। अपने स्पष्ट विचारों और जमीनी कार्यशैली के लिए वे जानी जाती हैं।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को युवा चेहरों से मजबूत करने की रणनीति बनाई है। संजना जाटव की नियुक्ति इसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post