Jabalpur News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर पकड़ा, पांच मोबाइल बरामद

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ लगातार निगरानी कर रही हैं। इसी दौरान जीआरपी ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, जीआरपी जबलपुर टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसकी पहचान संतोष गुजराती उर्फ कूका (30 वर्ष) निवासी ओम दुर्गा साईं मंदिर के पास, कंजर मोहल्ला, थाना बेलबाग के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने आया था।

जब पुलिस ने तलाशी ली, तो आरोपी के पास से पांच मोबाइल फोन मिले, जिनमें से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल ₹14,500 का है। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग ₹89,500 बताई गई है।

शेष चार मोबाइलों के वास्तविक मालिकों की पहचान के लिए सायबर सेल जबलपुर को पत्र भेजा गया है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 953/25, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस अब आरोपी से अन्य मोबाइल चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि उसके आपराधिक नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post