दैनिक सांध्य बन्धु सागर। सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के मैनाई गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक मां और उसके दो मासूम बेटों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना का पता तब चला, जब महिला का पति और जेठ खेत से सिंचाई कर घर लौटे।
मृतका की पहचान रचना लोधी (32) के रूप में हुई है। उसके साथ उसके दो बेटे ऋषभ (5 वर्ष) और राम (2 वर्ष) भी मृत पाए गए। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है।
मृतका के जेठ ब्रजेश लोधी ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई राजेश लोधी (रचना का पति) गुरुवार शाम खेत में सिंचाई करने गए थे। रात करीब पौने 10 बजे दोनों घर लौटे। जैसे ही राजेश अपने कमरे की ओर बढ़ा, अचानक उसकी चीख निकल गई।
ब्रजेश दौड़कर कमरे में पहुंचा तो देखा कि रचना और दोनों बच्चे अलग-अलग फंदों पर लटके हुए थे। तीनों को आनन-फानन में रस्सी काटकर नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या किसी साजिश के तहत हत्या।
राजेश लोधी तीन भाइयों में सबसे छोटा है। बड़े भाई देवेंद्र लोधी का पहले ही निधन हो चुका है। मंझले भाई ब्रजेश लोधी अपने परिवार के साथ उसी घर में रहते हैं। परिवार की मां प्रयागरानी भी साथ रहती हैं, जबकि पिता गोपी सिंह लोधी खेत पर बने मकान में रहते हैं।
घटना के समय राजेश और ब्रजेश खेत पर थे, जबकि घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रचना रात का खाना खाने के बाद बच्चों के साथ अपने कमरे में चली गई थी।
सूचना मिलते ही रहली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Tags
madhya pradesh