दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना संजीवनीनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती अक्षय सक्सेना (49 वर्ष), निवासी सागर कॉलोनी, पेशे से अधिवक्ता, ने थाना संजीवनीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने घर में ताला लगाकर अपने पिता डॉ. अर्जुन सक्सेना, निवासी महादेव परिसर के सामने धनवंतरीनगर चली गई थीं। जब वह वापस घर पहुंचीं और गेट का ताला खोलकर अंदर गईं तो मेन गेट का सेंट्रल लॉक टूटा हुआ मिला।
उन्होंने तत्काल अपने पिता को सूचना दी। पिता के आने के बाद घर के अंदर देखने पर सामान बिखरा हुआ था और तीनों आलमारियों के ताले टूटे हुए थे। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें सोने का मंगलसूत्र, हार, तीन अंगूठियां (जिसमें एक में पुखराज जड़ा था), सोने की पालिश वाली चांदी की करधन तथा नगद राशि गायब पाई गई।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 443/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Tags
jabalpur
