Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने आसपास हो रहे वाद-विवादों से दूरी बनाकर रखनी होगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। सगे-संबंधी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

वृष राशि : आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। धन से जुड़ी कोई जरूरी जानकारी किसी को न दें। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को समझदारी दिखानी होगी। कोई परिजन आपसे मिलने आ सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी या घूमने की योजना बनेगी।

मिथुन राशि : आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। कामों को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है। संतान की इच्छा पर नया वाहन लेने का विचार करेंगे। खर्चों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, अजनबी पर भरोसा न करें।

कर्क राशि : आज का दिन उलझनों से भरा रह सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाएं। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना है तो लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी मामले में फैसला आने में समय लगेगा। मन में थोड़ी निराशा रह सकती है, लेकिन अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कर्ज चुकाने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि : आज आर्थिक दृष्टि से अच्छा दिन रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। दूसरों पर निर्भर न रहकर रुके हुए कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में पार्टनर से योजनाओं पर चर्चा होगी। अच्छा खानपान करेंगे। निवेश से जुड़ा कोई प्रस्ताव मिले तो सोच-समझकर निर्णय लें। धन-धान्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि : आज बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। जरूरतमंद की मदद करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी से मांगकर वाहन न चलाएं। यात्रा की योजना फिलहाल टाल दें। माता-पिता की सलाह पर अमल करें। संतान को नौकरी से जुड़े कोर्स की तैयारी करवा सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच से लाभ होगा।

तुला राशि : आज सावधानी से काम करने का दिन है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आय बढ़ाने के अवसर हाथ से न जाने दें। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल न दें। सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक खर्चों पर ध्यान देना होगा। सेहत नरम-गरम रह सकती है, सावधानी रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, उन्हें मनाने की कोशिश करें। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस में सुधार होगा और बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।

धनु राशि : आज प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। सरकारी कामों की योजना बन सकती है। दूर रह रहे किसी परिजन की याद सताएगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम से माहौल खुशनुमा रहेगा। कामों पर पूरा ध्यान रखें। संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मकर राशि : आज कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आय बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। बॉस आपसे खुश रहेंगे। वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें। परोपकार के कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। पुरानी गलती से सबक लें। कार्यक्षेत्र में कोई आपको गलत साबित करने की कोशिश कर सकता है। अजनबी से लेन-देन न करें।

कुंभ राशि : आज का दिन लाभदायक रहेगा। नया काम शुरू करना फायदेमंद होगा। रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से व्यापार में लाभ होगा। पुरानी गलती न दोहराएं, तभी रिश्ते बेहतर रहेंगे। घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं।

मीन राशि : आज मन में संशय रहने से उलझनें रहेंगी। कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है। कार्यक्षेत्र में साथी तनाव दे सकते हैं। दूसरी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जीवनसाथी से कहासुनी की संभावना है। पेट का खास ध्यान रखें और मसालेदार भोजन से बचें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

Post a Comment

Previous Post Next Post