Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि : आज घर में अतिथि के आने से खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। काम को टालने से बचें। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के लिए भी समय निकालें।

वृषभ राशि : पुरानी गलती सामने आ सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव हो सकता है। किसी के कहने पर निवेश न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन उधार लेने से बचें। संतान के व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि : धन लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सरकारी काम में लापरवाही न करें। निवेश के लिए अच्छा दिन है।

कर्क राशि : लेन-देन में सावधानी रखें। मेहनत से सफलता मिलेगी। परिवार से किया वादा पूरा करें। घूमने का प्लान बन सकता है। अच्छे कामों से सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि : आपकी मीठी वाणी से सम्मान मिलेगा। उन्नति के अवसर मिलेंगे। कर्ज उतारने की कोशिश सफल होगी। दिखावे में ज्यादा खर्च करने से बचें।

कन्या राशि : दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। जल्दबाजी से बचें, नहीं तो गलती हो सकती है।

तुला राशि : सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि : धैर्य और संयम से काम लें। आय में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, लेकिन खर्च बढ़ सकता है।

धनु राशि : स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। नया घर खरीदने के योग हैं। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि : विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सामाजिक सम्मान मिलेगा। खर्च और आय में संतुलन रखें।

कुंभ राशि : कार्यस्थल पर सावधानी रखें। किसी की बात से मन दुखी हो सकता है। लेन-देन में सतर्क रहें। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा।

मीन राशि : धैर्य बनाए रखें। कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post