Jabalpur News: 50 चाइनीज चाकू के साथ पारस जैन गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में अवैध हथियारों की सप्लाई पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार रात क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से बड़ी संख्या में चाइनीज चाकू बरामद किए गए हैं।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि माढ़ोताल क्षेत्र के मदर टेरेसा इलाके में एक घर में अवैध रूप से चाकू जमा कर सप्लाई की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।

दबिश के दौरान मौके पर मौजूद पारस जैन को हिरासत में लिया गया। जब घर की तलाशी ली गई तो वहां से करीब 50 चाइनीज चाकू बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, ये चाकू सप्लाई के लिए तैयार रखे गए थे।

आरोपी को गिरफ्तार कर माढ़ोताल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चाकू कहां से लाए गए और किन लोगों तक इनकी सप्लाई की जानी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post