Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी धार्मिक कामों में काफी रुचि रहेगी। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। रुपए-पैसे को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

वृष राशि: आज का राशिफल उपलब्ध नहीं है, कृपया बाद में प्रयास करें।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको बड़ों का आदर व सम्मान करना होगा। पिताजी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आप किसी नए काम को करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में आकर कोई निवेश न करें। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अपने घर-परिवार में चल रही समस्याओं को भी काफी हद तक दूर करने की कोशिश करेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन किसी धन संबंधी समस्या को लेकर टेंशन बनी रह सकती है। आपके कामों में कुछ गड़बड़ी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। निजी मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप किसी सरकारी योजना में निवेश करने की सोच सकते हैं। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपकी कोई अटकी हुई डील थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र में कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपने खर्चों को सीमित रखें, नहीं तो भविष्य में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। एक साथ कई काम आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल न करें। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में समस्या खड़ी हो सकती है। परिवार में कोई सदस्य काम को लेकर आपसे सलाह ले, तो सोच-समझकर ही दें। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु राशि: आज का दिन नौकरी में प्रमोशन के लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने कामों से एक अच्छी पहचान बनाएंगे, जिससे आपको तरक्की मिलेगी। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी, लेकिन इससे कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचार न रखें। व्यवसाय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आपकी किसी गलती को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान को पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। यदि आपका कोई धन संबंधी काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सानिध्य भरपूर मिलेगा। अपने कामों में अनदेखी करने से बचें। परिवार में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं, जिससे टेंशन बढ़ेगी।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में काम करने के लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में आपको एक नई राह मिलेगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही समस्या बन सकती है। किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचें। पढ़ाई-लिखाई में मेहनत करेंगे, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मीन राशि: आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। किसी काम में उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। जल्दबाजी के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम करने का मन कम लगेगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं और मित्रों के साथ पार्टी का आनंद लेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post