Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। लंबे समय से जिस काम को लेकर आप परेशान थे, वह पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत से दूर होगी और आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि वालों की आज कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो व्यवसाय के लिए लाभदायक रहेगी। हालांकि दूर रह रहे किसी परिजन से निराशाजनक खबर मिल सकती है। संतान को नौकरी में प्रमोशन मिलने से बाहर जाना पड़ सकता है। पुराने प्रेम से मुलाकात होगी, लेकिन रिश्ते को आगे बढ़ाने से बचें। बैंक से लोन के लिए आवेदन किया है तो वह स्वीकृत हो सकता है।

मिथुन राशि वालों की निर्णय लेने की क्षमता आज मजबूत रहेगी। विरोधियों की बातों में आने से बचें। संतान की नौकरी को लेकर कोई फॉर्म भरवा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जूनियर से मदद मिलेगी। अधिक काम के कारण थकान रहेगी। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे और परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है।

कर्क राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। माता से किया वादा निभाना होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनेगी, अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूरी होगी। बिजनेस में नए आइडिया आएंगे और बॉस को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कोई जरूरी जानकारी भी मिल सकती है।

सिंह राशि वालों के लिए दिन मंगलमय रहेगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। लंबे समय से अटकी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। ऊर्जा अधिक रहने से काम समय पर पूरे होंगे और संतान के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं और आय बढ़ेगी। जीवनसाथी के लिए खरीदारी करेंगे। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है।

तुला राशि वालों का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कामों में दूसरों पर निर्भर न रहें। किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा, जहां सोच-समझकर बोलें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। मेहनत में कमी न करें।

वृश्चिक राशि वालों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस की समस्या भाइयों की मदद से सुलझेगी। विद्यार्थियों में कुछ नया करने की इच्छा जागेगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।

धनु राशि वालों की कोई इच्छा पूरी न होने से मन परेशान रहेगा और काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों के मामलों में सलाह देने से बचें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी से विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

मकर राशि वालों के लिए दिन अचानक लाभ देने वाला रहेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा और रुका हुआ धन मिल सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन खत्म करने की कोशिश करेंगे। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है।

कुंभ राशि वालों के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान परीक्षा में अच्छा परिणाम दे सकती है। धन उधार लेने से बचें। नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि वालों के मन में काम को लेकर उथल-पुथल रहेगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पार्टनरशिप में धोखे की आशंका है, सतर्क रहें। दूसरों के मामलों में न बोलें। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। माता किसी जरूरी काम पर बात कर सकती हैं। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post