वृष राशि : भाग्य आपका साथ देगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आय बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। रिश्तों में चल रही खटास बातचीत से दूर होगी। भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि : दिन संतुलित और सकारात्मक रहेगा। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। रहन-सहन में सुधार के प्रयास करेंगे। पुराने मनमुटाव सुलझाने का अच्छा समय है।
कर्क राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। नए काम की शुरुआत का विचार आएगा, लेकिन अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध मधुर होंगे। धैर्य बनाए रखें।
सिंह राशि : आज खास अनुभव मिल सकता है। विरोधियों से सावधान रहें, लेकिन आपकी सूझबूझ से स्थिति संभल जाएगी। संतान की संगति पर ध्यान दें। घूमने की योजना बन सकती है। नौकरी या करियर से जुड़े नए विकल्प मिल सकते हैं।
कन्या राशि : आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए कुछ खास करने का मन बनेगा। माता-पिता की सेवा से संतोष मिलेगा। कार्यक्षेत्र में खुलकर बातचीत करना लाभदायक रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
तुला राशि : खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। काम में व्यस्तता रहेगी। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। धैर्य से पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। यात्रा से लाभकारी जानकारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि : निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा, लेकिन मेहनत पर भरोसा रखें। गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। व्यापार में पार्टनर से खुलकर बातचीत करें।
धनु राशि : दिन व्यस्त रहेगा। जरूरी काम टालें नहीं। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाएं। जीवनसाथी के साथ नया काम शुरू करने का विचार बन सकता है। बिना मांगे सलाह देने से बचें।
मकर राशि : जिम्मेदारी और अनुशासन जरूरी रहेगा। नया प्रोजेक्ट आत्मविश्वास बढ़ाएगा। निवेश लाभदायक हो सकता है। खान-पान में सुधार करें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
कुंभ राशि : दिन चुनौतियों के साथ सीख देगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। समय पर काम पूरा करें।
मीन राशि : सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है।
