वृषभ : आज योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना आपके लिए सफलता की कुंजी रहेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। परिवार में विवाह संबंधी अड़चनें दूर हो सकती हैं। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। काम से जुड़ी यात्रा नए अवसर देगी। परिवार में हल्की कहासुनी संभव है, इसलिए संयम रखें।
मिथुन : आज आप अपने काम और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। परिवार में नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है। विवाह संबंधी रुकावट दूर होने के संकेत हैं। पिताजी की सलाह लाभकारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी और दिन प्रगति का एहसास कराएगा।
कर्क : सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। नया वाहन या घर के लिए कोई उपयोगी वस्तु खरीद सकते हैं। लोन से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। सरकारी कामों में थोड़ी देरी संभव है। मित्र की आर्थिक मदद करने से संबंध मजबूत होंगे। पुराने लेन-देन के मामलों को सुलझाने का समय है।
सिंह : आज लाभ और संतोष का दिन है। व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और पार्टनरशिप के काम लाभ देंगे।
कन्या : दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोगों को सराहना मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। वाणी में संयम रखने से विवाद टलेंगे।
तुला : आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। व्यवसाय में योजनाएं लाभ देने लगेंगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। काम टालने से बचें। पारिवारिक रिश्तों में धैर्य और शांति बनाए रखें।
वृश्चिक : आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। खान-पान पर ध्यान दें। पारिवारिक समस्याएं कम होंगी। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। विरोधियों से सावधान रहें।
धनु : सुख और समृद्धि बढ़ेगी। कार्यों में सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सम्मान मिलने की संभावना है। व्यवसायिक उलझनें सुलझेंगी। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
मकर : दिन थोड़ा उलझनों भरा हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। पिताजी की बात से मन दुखी हो सकता है। नए काम की योजना बन सकती है। विवादों से दूर रहें। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर मन हल्का होगा।
कुंभ : दिन सामान्य रहेगा, लेकिन चुनौतियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। खर्च बढ़ सकते हैं। संतान पक्ष से चिंता संभव है। पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन : ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भरे रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। व्यवसाय में लंबी अवधि की योजनाएं सफल होंगी। रुका धन वापस मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
