वृष राशि वालों के लिए दिन संपत्ति से जुड़े अच्छे संकेत दे रहा है। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना सफल हो सकती है। बाहरी लोगों की सलाह से बचें। बिजनेस में सुधार होगा और खुशी मिलेगी। किसी कानूनी मामले पर पूरी नजर रखना जरूरी है।
मिथुन राशि वालों को परोपकार से जुड़कर नाम कमाने का अवसर मिलेगा। नई कोशिशें सफल होंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग लापरवाही न करें। मौज-मस्ती के कारण काम टल सकते हैं। परिवार में विवाह से जुड़ी रुकावट किसी सहयोग से दूर हो सकती है।
कर्क राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी झूठे आरोप से दूर रहें और चुगली से बचें। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न होगा। वाहन सावधानी से चलाएं और खान-पान में संयम रखें।
सिंह राशि वालों के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा। पड़ोस के विवादों से दूर रहें। लेनदेन की परेशानी दूर होगी। अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। संतान के साथ घूमने का प्लान बन सकता है और पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
कन्या राशि वालों के लिए उन्नति का दिन है। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विदेश शिक्षा की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। माताजी से बातचीत से पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी और रहन-सहन सुधारने की सोच बनेगी।
तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और धन को किसी लाभकारी योजना में लगाने की सोच बनेगी। कानूनी मामलों में लापरवाही नुकसान दे सकती है। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कुछ नया करने का दिन है। नए आइडिया आएंगे। जीवनसाथी नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुका काम पूरा होगा। किसी भी सलाह के लिए पिताजी से बात करना लाभकारी रहेगा।
धनु राशि वालों को लेनदेन में सावधानी रखनी होगी। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन बहकावे में न आएं। माताजी की कोई बात खटक सकती है। कोई सहयोगी परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों का मानसिक बोझ कम होगा। भक्ति में मन लगेगा और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मकर राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। राजनीति में पद और समर्थन मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का योग है। पुराना लेनदेन परेशानी दे सकता है। संतान से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि वालों का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। पिताजी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। बाहर जाते समय कीमती सामान संभालकर रखें। धन-धान्य बढ़ेगा और सेहत में सुधार होगा। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
मीन राशि वालों को आज भागदौड़ करनी पड़ेगी और मन थोड़ा परेशान रहेगा। कामों में लापरवाही न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा, नहीं तो परीक्षा में दिक्कत आ सकती है। दूसरों के मामलों में सलाह देने से बचें। ऊर्जा भरपूर रहेगी, उसे सही दिशा में लगाएं।
