दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर के जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने संगठनात्मक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महानगर के सभी 18 मंडलों के प्रभारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
जारी सूची के अनुसार मुखर्जी मंडल का प्रभारी शंकर श्रीवास्तव को बनाया गया है, जबकि तिलक मंडल की जिम्मेदारी राजेश मिश्रा को सौंपी गई है। सुभाषचंद्र बोस मंडल के लिए प्रणीत वर्मा और अब्दुल हमीद मंडल के लिए मुरली दुबे को प्रभारी नियुक्त किया गया है। नर्मदा मंडल की जिम्मेदारी श्रीराम शुक्ला को दी गई है तथा रानी दुर्गावती मंडल का प्रभारी पंकज दुबे को बनाया गया है।
महाराणा प्रताप मंडल में रोहित जैन, महर्षि वाल्मीकि मंडल में राजीव राठौर और गिरिराज किशोर कपूर मंडल में चित्रकान्त शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। अटल बिहारी बाजपेई मंडल की जिम्मेदारी श्रीकान्त साहू को दी गई है, जबकि छत्रपति शिवाजी मंडल में रजनीश यादव और शहीद भगत सिंह मंडल में रंजीत पटेल को प्रभारी बनाया गया है। वीर सावरकर मंडल के लिए योगेंद्र राजपूत और आचार्य विद्यासागर मंडल के लिए पंकज मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दीनदयाल उपाध्याय मंडल में रिंकूज विज, चंद्रशेखर आजाद मंडल में श्रीमती तृष्णा चटर्जी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में प्रशांत केसरवानी तथा स्वामी विवेकानंद मंडल में विवेक अग्रवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Tags
jabalpur
