दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना पनागर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़िया नहर के पास मिली अज्ञात महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 12 जनवरी 2026 को ग्राम मुड़िया नहर के पास एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतिका की पहचान सुलोचना धुर्वे (30 वर्ष), निवासी हाड़ापानी थाना कुंडम के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका सामने आई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल एवं फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मौजूदगी में जांच की गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि 10 जनवरी 2026 को सुलोचना धुर्वे पनागर बाजार में एक लाल जैकेट पहने व्यक्ति के साथ घूमती दिखी और बाद में पीले रंग के ऑटो से ग्राम नयागांव की ओर गई। जांच में उक्त व्यक्ति की पहचान हरि उर्फ मुकेश सिंह परस्ते (33 वर्ष), निवासी कठौतिया थाना नौरोजाबाद जिला उमरिया, वर्तमान में ग्राम मुड़िया में पंप हाउस में रहने वाले के रूप में हुई।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मुकेश परस्ते ने अपने साथी मोनू उर्फ महेश मार्को के साथ मिलकर 10 जनवरी को सुलोचना को शराब और खाना लेकर खेत में बने पंप हाउस पर बुलाया। वहां शराब पार्टी के दौरान जबरन दुष्कर्म किया गया। इसके बाद सुलोचना द्वारा घटना की जानकारी परिवार और पुलिस को देने की बात कहने पर दोनों घबरा गए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को ग्राम मुड़िया की सूखी नहर में फेंक दिया गया तथा उसके कपड़े और अन्य सामान जला दिए।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतिका की चूड़ियों के टुकड़े, जले हुए बैग के अवशेष, राख, घटना के समय पहनी लाल जैकेट और मोबाइल फोन बरामद किए। हरि उर्फ मुकेश को 13 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
दूसरा आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्को को हिरासत में लाने के दौरान उसने कथित रूप से कीटनाशक दवा पी ली। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनागर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य है, लेकिन निगरानी में रखा गया है।
मामले के खुलासे में थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार, उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, आकाश सिंह राजपूत, प्रियंका मेहरा, सहायक उप निरीक्षक रामसनेही शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Tags
jabalpur