दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से चिकित्सा जगत और शहर में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज (एमसीएच) के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है।
कल दिनांक 16 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे मदनमहल थाना पुलिस की उपस्थिति में पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर राइट टाउन स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।
दोपहर 12 बजे रानीताल मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Tags
jabalpur
